![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला। सकल जैन समाज भारत के आह्वान पर गुरुवार को डूंगला कस्बा बंद रहेगा एवं राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जैन समाज की ओर से दिया जाएगा।
जैन श्रावक संघ के मंत्री कनकमल जैन ने बताया कि कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या से अहिंसा प्रेमी समस्त जैन समाज में रोष व्याप्त है एवं विरोध प्रदर्शन स्वरूप गुरुवार को डूंगला बंद रखा जाएगा। इस दौरान प्रातः 11:00 बजे जैन दिवाकर प्रवचन हॉल से एक मौन जुलूस निकाला जाएगा जो सदर बाजार बस स्टैंड होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचेगा एवं राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा जाएगा।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)