Download App from

Follow us on

मिठ्ठूलाल जाट बने भाजपा जिलाध्यक्ष:लंबे समय से राजनीति के अलग-अलग पदों पर रहे जाट, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मिट्ठू लाल जाट को चित्तौड़गढ़ जिले का भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया। - Dainik Bhaskar

मिट्ठू लाल जाट को चित्तौड़गढ़ जिले का भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया।

भाजपा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान के पांच जिलों के लिए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें चित्तौड़गढ़ जिले के लिए मिठ्ठुलाल जाट को जिलाध्यक्ष बनाया गया। उनके जिलाध्यक्ष बनते ही भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी जगह उनका स्वागत किया गया। कलेक्ट्री चौराहे पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। जाट का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। उन्होंने सरपंच के रूप में अपनी राजनीति से शुरू की और अब पार्टी का महत्वपूर्ण पद संभालेंगे। माना जा रहा है कि जाट के जिलाध्यक्ष बनने से जाट वोटर्स पर इसका काफी असर पड़ेगा।

चित्तौड़गढ़ सांसद और भाजपा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा आज गुरुवार शाम को पांच जिलों के लिए जिलाध्यक्ष नियक्त किए गए। श्रीगंगानगर में शरणपाल सिंह, हनुमानगढ़ में देवेंद्र पारीक, भीलवाड़ा में प्रशांत मेवाड़ा, सिरोही में सुरेश कोठारी और चित्तौड़गढ़ में किसान नेता मिठ्ठूलाल जाट अब जिलाध्यक्ष का पद संभालेंगे। जाट ने लगभग 30 साल पहले अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत सरपंच के रूप में की। साल 1995 से 2000 तक उनकी माता भी सरपंच रह चुकी है। उसी समय से जाट राजनीति में एक्टिव हो चुके थे। चित्तौड़गढ़ विधानसभा के अरनिया पंथ गांव से निकल कर आज वे एक नई जिम्मेदारी संभालेंगे। जाट साल 2000 से 2010 तक तीन बार खुद सरपंच रहे है। साल 2010 से 2015 तक वह जिला परिषद में उप जिला प्रमुख रहे है। सांसद सीपी जोशी जब जिलाध्यक्ष थे, उस समय जाट पार्टी के भाजपा जिला महामंत्री थे।

इन पदों पर भी रह चुके जाट

इसके अलावा भाजपा पार्टी में रहते हुए उन्होंने कई पदों पर रहकर काम किया है। विगत लगभग 30 सालों से वह एक एक्टिव कार्यकर्ता है। मिठ्ठूलाल जाट क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष, ग्रामीण मंडल के ही जिला महामंत्री, भाजपा डेयरी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक (दो बार), चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक डेयरी संघ के निदेशक, कृषि उपज मंडी के निदेशक, भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री, प्रतापगढ़ विधानसभा के विस्तारक कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। साथ ही वे जिला जाट समाज संस्थान के जिला अध्यक्ष भी है।

सेंथी स्थित भाजपा ऑफिस में जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।
सेंथी स्थित भाजपा ऑफिस में जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।

जाट वोटर्स के लिए लगाया दांव

वैसे तो मिट्ठू लाल जाट लंबे समय से भाजपा पार्टी से जुड़े हुए हैं। लेकिन आगामी चुनाव में जाट वोटर्स पर इसका असर पड़ सकता है। यह कहा जा सकता है कि मेवाड़ में जाट वोटर्स को अपनी और करने के लिए यह दांव खेला गया है। लंबे समय से ही वे सांसद सीपी जोशी से जुड़े है। ऐसे में उनको फायदा मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था।

प्रगतिशील किसान के रूप में जाने जाते नव नियुक्त जिलाध्यक्ष

53 साल के जाट राजनीति के साथ साथ एक किसान भी है। उन्होंने प्रगतिशील किसान के रूप में कई प्रयोग किए। गुड़ बनाने का सेटअप भी लगाया। इसके अलावा पॉली हाउस लगाया। अलग अलग तरह के फसलों को लगाकर नए प्रयोग भी किए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सेंथी स्थित पार्टी ऑफिस में मिठ्ठूलाल जाट पहुंचे तो यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्री चौराहे पर एकत्रित हुए और वहां उनका स्वागत किया गया। उनके जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई।

सबको साथ लेकर चलना है

जिला अध्यक्ष बनने के बाद मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि सबसे मुख्य काम रहेगा, सबको साथ लेकर चलना। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरशोर से को जाएगी। अभी जो भी अभियान भाजपा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं, उनको अच्छे से अच्छा करने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाकर चित्तौड़गढ़ जिले के पांचों सीटों पर जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ लेवल को मजबूत करेंगे। वहां होने वाले हर एक्टिविटीज पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल