![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/20/2c2934df-1963-44c9-adf6-1879bc58f555_1689853535225.jpg)
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 23 जुलाई को निंबाहेड़ा दौरे पर रहेंगी। जिसको लेकर रेलवे स्टेशन के पास स्थित भाजपा ऑफिस में भाजपा नगर मंडल महिला मोर्चा की बैठक हुई।
महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा ने बताया कि 23 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हेलीकॉप्टर से निंबाहेड़ा कॉलेज ग्राउंड आएगी। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। पूर्व सीएम कृषि उपज मंडी में आमजन और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। इसको लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के आतिथ्य में महिला मोर्चा ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
शर्मा ने बताया कि इससे पहले नगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। वहीं राज्य सरकार के नाकामियों के बारे में महिलाओं को जागरुक करेंगे। कृषि उपज मंडी में महिलाओं को बुलाने के लिए पीले चावल दिए जाएंगे।
खबरें और भी हैं…
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)