Download App from

Follow us on

जैन मुनि की हत्या के विरोध में निकाली मौन रैली:समाज के लोगों ने दुकानें रखी बंद, बोले- आरोपियों की हो जल्द गिरफ्तारी

कलेक्ट्री चौराहे पर बनाई मानव श्रृंखला। - Dainik Bhaskar

कलेक्ट्री चौराहे पर बनाई मानव श्रृंखला।

जैन मुनि संत कामकुमार नंदी जी महाराज के किडनैपिंग और हत्या की गई थी। उसके बाद से ही जैन समाज आक्रोशित है। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने और जैन मुनियों को सुरक्षा देने की मांग का लेकर गुरुवार को जैन समाज ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

सकल जैन समाज के भारत बन्द के आह्वान पर श्री महावीर जैन मंडल की ओर से जैन समाज ने गुरुवार को व्यापार बंद करके मौन रैली निकाली। शहर के मुख्य मार्गो से होते जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां पर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया।

कर्नाटक चिक्कोडी तालुक के हिरेकोड़ी गांव में नंदी पर्वत आश्रम के जैन कामकुमार नंदी महाराज की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। उनके शव को रायबाग तालुक के खटकभावी गांव में एक बोरवेल गड्ढे में फेंक दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन शेष आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए है। वहीं, कर्नाटक सरकार इसकी जांच सीआईडी को सौंप दी है। जैनाचार्य कामकुमार नन्दी की निर्मम मर्डर के बाद जैन समाज आक्रोशित है।

गुरुवार को श्री महावीर जैन मंडल की ओर से जैन समाजजनों ने गोरा बादल स्टेडियम में महिलाएं, युवा सहित बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए। वहां से मौन रैली सुभाष चौक, पुरानी पुलिया, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्री चौराहे तक पहुंची। यहां सभी ने मानव श्रंखला बनाकर अपना विरोध जताया। मौन जुलूस में सभी पुरुष सफेद वस्त्रों और महिलाएं केसरिया साड़ी में नजर आई।

हाथों में तख्तियां और धर्मसभा की झंडी लिए चले जैन
मौन रैली में जैन समाज के साधु-साध्वी भगवन्तों, महिलाएं, युवा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तख्तियां, धर्मसभा की झंडी, बैनर लिए चले। संत सुरक्षा नहीं मिला तो घोर प्रलच आ जाएगा, तख्ती पर स्लोगन लिखे थे। बच्चा-बच्चा जैन धर्म का सड़कों पर आ जाएगा।

श्री महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष डॉक्टर आई एम सेठिया ने बताया कि आज हमने जैन समाज के भारत बंद के मद्दे नजर सकल जैन समाज का चित्तौड़गढ़ बंद है। पूरा मार्केट दोपहर एक बजे तक ही बंद रखा गया। जैन समाज के बंधुओं ने अपने व्यापार बंद रखे है। हमारे आचार्य कामकुमार नंदी के निर्मम हत्या के विरोध में बंद रखा है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार और राष्ट्रपति से हमारी मांग है कि जो भी दोषी है उनको तुंरत गिरफ्तार किया जाए। कुछ दोषी गिरफ्तार हुए है और अन्य दोषियों को गिरफ्तार किया और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसकी जांच सीबीआई से करवाई जाए ताकि हमारे मुनियों के साथ जो घटना हो रही है,वह घटनाएं नहीं हो। राष्ट्रपति को जिला कलेक्टर के माध्यम से दे रहे है। इस घटना की तुंरत कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में और आंदोलन किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल