Download App from

Follow us on

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल का कांग्रेस सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन

बड़ीसादड़ी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत बड़ीसादड़ी नगर मंडल के कानोड़ दरवाजा स्थित अंबेडकर सर्कल पर सरकार के विरोध में काली पट्टी बांधकर धरना एवं प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक नगर मंडल महामंत्री श्यामसुंदर रावलानी ने बताया कि राजस्थान की महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में अराजकता, किसान के विरोधी, वादख़िलाफ़ी पेपर लीक, युवा बेरोजगार दलितों पर अत्याचार महिलाओं पर अत्याचार और भ्रष्टाचार का ऐसा माहौल बना रखा है की आम आदमी का जीना दूभर हो गया है । पिछले साढे चार साल में राजस्थान ने कांग्रेस के कुशासन को खूब सह लिया, लेकिन अब ना आप सहोगे, ना हम सहेंगे और ना सहेगा राजस्थान।
अभियान के तहत धरना प्रदर्शन का आयोजन रखा गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति के प्रधान नंदलाल मेनारिया, नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद कंटालिया विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति उप प्रधान रामचंद्र जोशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नक्षत्र मल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र डांगी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व मंच संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पुष्कर राज माली ने किया। धरने में सभी वरिष्ठ नेताओं ने समस्त पार्षद गणों ने मोर्चा के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने सरकार के विरोध में अपना उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर नगरपालिका के पार्षद धनपाल मेहता जगदीश कंडारा बद्री लाल सेन सुनील पिपलिया नवीन सुनावा धनपाल मेहता पूर्व पार्षद धर्मचंद नागोरी हेमंत डांगी पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप दक पार्षद प्रतिनिधि भरत गाड़िया लोहार ललित चौधरी अनिल चौहान नगर मंडल के महामंत्री रमेश सालवी युवा मोर्चा के राहुल मेहता ऐसी मोर्चा के अध्यक्ष कमल रेगर ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी पूर्व पार्षद प्रकाश धाकड़ प्रेम सिंह  बक्शी राजमल हरिजन गणपत हरिजन गणपत हरिजन पप्पू हरिजन ऐसी मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशन मेघवाल सत्य नारायण सालवी सुरेश सुथार नारायण सिंह राणावत फतेह लाल मेनारिया ऐसी मोर्चा महामंत्री ललित मोची सहित नगर मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु मोर्चा के पदाधिकारी महिला मोर्चा पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल