![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/21/5abc533e-e4bc-4d93-a09c-dc804b22cd0a_1689938389652.jpg)
बेगूं में शुक्रवार शाम 4 बजे भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ने पार्टी की बैठक लेकर योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की जानकारी दी गई। जाट के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बेगूं आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।
चित्तौड़गढ़ के नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठुलाल जाट ने बेगूं में सभी मंडलों की बैठक ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और अत्याचारों के विरुद्ध भाजपा द्वारा शुरू किया ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बेगूं विधान सभा संयोजक कंमाड मंडल अध्यक्ष शंकरलाल कुमावत ने अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
यह पदाधिकारी रहे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व उपजिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट का बेगूं, पारसोली, बिछौर, काटूंदा में स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, भूमि विकास बैंक के उपाध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़, पूर्व चेयरमैन कमलेश पुरोहित, शंकर लाल गुर्जर, पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा, तारावती धाकड़,शंकर लाल कुमावत, कैलाश चन्द्र मंत्री,चंद्र प्रकाश जोशी, हर्ष वर्धन सिंह रुद,अमर सिंह, कमलेन्द्र सिंह हाड़ा, राघवेन्द्र सिंह, शंभू लाल धाकड़, शिवलाल धाकड़, बद्रीलाल जाट, लीला शंकर धाकड़, सत्यनारायण मेनारिया आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
![Pari Jain dungla](https://secure.gravatar.com/avatar/f7d11d03b15b9f52d8875bed2162e5ce?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)