![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
दर्शन न्यूज़ डूंगला। क्षेत्र कि बिलोट ग्राम पंचायत क्षेत्र के तलावदा गांव के तलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई कावड़ यात्रा में गांव सहित आसपास क्षेत्रभर से भक्तों ने भाग लिया । बैंड बाजों की के साथ शुरू हुई कावड़ यात्रा महिलाओं के मंगल गीतों व युवाओं के भोलेनाथ के जयकारों के साथ केरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा के दौरान स्थानीय सरपंच लोकेंद्र कुंवर झाला, पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह झाला, सहित बड़ी संख्या में तलावदा सहित ग्राम पंचायत क्षेत्र के वरिष्ठजन व श्रद्धालु व्यवस्थाओं में मौजूद रहे। कावड़ यात्रा का बड़ीसादड़ी पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हनुमंत सिंह बोहेड़ा, सरस डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष उत्सव कुमार भाणावत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ तातैड़, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री लाल अहीर, मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह, लुणदा सरपंच जगदीश धाकड़ सहित कई।
जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ियों का पुष्प वर्षा व फलाहार के साथ स्वागत किया। क्षेत्र के धाकड़ों का खेड़ा रामपुरा और केसरपुरा गांव में ग्रामीणों द्वारा पूरे गांव में पुष्प वर्षा के साथ अल्पाहार करवाकर भव्य स्वागत किया। कावड़ यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए करीब 21 किलोमीटर दूर केरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद महा प्रसादी का आयोजन हुआ।
![Praveen Kumar Mehta](https://secure.gravatar.com/avatar/92aae045490b4333d16d773c29f4d19f?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)