Download App from

Follow us on

नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत भाजपा का पैदल मार्च

गंगरार(चंद्र प्रकाश बिलवाल)। प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार की विफलताओं, प्रदेश में बढ़ते हुवे महिला अत्याचार व बलात्कार के खिलाफ, परीक्षाओं के पेपर लीक, भ्रष्टाचार व कुशासन के खिलाफ, फेल कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे अभियान “नही सहेगा राजस्थान” के तहत भाजपा मंडल गंगरार व साडास के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गंगरार नगर में बाबा रामदेव मंदिर राशमी रोड़ से बस स्टेंड गंगरार तक पैदल मार्च निकालकर कॉंग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सासंद प्रवक्ता रघु शर्मा, बेगूं विधानसभा संयोजक व पुर्व जिला महामंत्री देवीसिंह राणावत,जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया,पुर्व प्रधान देवीलाल जाट,पुर्व उपप्रधान रतन सिंह सोलंकी,अभियान के मण्डल संयोजक रतन लाल पूर्बिया,गंगरार मंडल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित, साडास मंडल अध्यक्ष संजय वैष्णव,वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मीलाल नोग्या, देवीसिंह राठौड़, राधेश्याम मुशल, नारायणनाथ योगी,मण्डल महामंत्री भूपेन्द्र सालवी व हिम्मत सिंह चौहान,मंडल उपाध्यक्ष शंभूलाल रायका,पैदल मार्च के संयोजक व भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष संतोष शर्मा, भाजयुमो साडास संयोजक जितेन्द्र सिंह नीमड़ीखेड़ा,पंचायत समिति सदस्य भेरुलाल बैरवा,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण जाट,किसान मोर्चा अध्यक्ष नारायण जाट,जीएसएस अध्यक्ष शंकर लाल गाडरी,बाबुलाल बालोटिया व रणजीत सिंह चौहान,बोलों का साँवता सरपंच कुकाराम रेगर,आजोलिया का खेड़ा सरपंच जगदीश जाट,लालास उपसरपंच पुष्पेन्द्र सिंह चौहान,पूर्व सरपंच रतनलाल जाट,अर्जुन लाल अहीर सहित दोनों मंडल के शक्तिकेन्द्र संयोजक, बुथ अध्यक्ष, सभी मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल