![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला। राज्य सरकार द्वारा जैन समाज के लिए राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन की घोषणा पर हर्ष जताया गया है।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्सव कुमार भाणावत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा जैन समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन की घोषणा की गई है जिससे जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। इस घोषणा के बाद भाणावत ने राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का सम्मान किया वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित संगठन के अग्रिम पदाधिकारियों का आभार जताया है।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)