![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
गंगरार(चंद्र प्रकाश धोबी)। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार का जन्मदिन सोमवार को बड़ी सादगी पूर्वक मनाया गया।
गंगरार पारसोली अल्पसंख्यक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शब्बीर हुसैन रंगरेज के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार के जन्मदिन के उपलक्ष पर ईदगाह में पर्यावरण को देखते हुए पौधरोपण कर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगरार पर मरीजों को फल वितरण किया गया एवं उनकी लंबी उम्र की दुआ की गई।
इस दौरान गंगरार पारसोली के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शब्बीर हुसैन रंगरेज , हाजी अकरम खान पठान,लियाकत अली मंसूरी,अब्दुल कादिर पठान,चांद शाह, मुबारीक मंसूरी, यूसुफ सोरगर,मुख्तियार रंगरेज,शराफत अली,अनवर मंसूरी, इरफान रंगरेज,आरिफ रंगरेज,कलीम शाह,अरबाज खान,फैजान सोरगर,कल्लू खान आदि उपस्थित रहे।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)