Download App from

Follow us on

आलाखेड़ी में 15 दिवसीय झूला महोत्सव परवान पर


दर्शन न्यूज़ डूंगला, रिपोर्टर प्रवीण मेहता
उपखण्ड के कृष्ण नगर आलाखेड़ी गांव में 15 दिवसीय झूला महोत्सव परवान पर हैं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बा लाल मेनारिया आलाखेड़ी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को चन्दन के झूले में झूला झुलाया जा रहा है। प्रतिदिन मन मोहक झाकियां सजाई जा रही हैं। कार्यकर्म के तहत भजन, कीर्तन, कथा, प्रवचन चल रहें है। मेनारिया ने बताया कि आयोजन के तहत गुरुवार को यज्ञमणि महाराज सकरानी मध्यप्रदेश ने अपने प्रवचन कहा कि इस कली कल में ईश्वर को प्राप्त करने का सरल मार्ग भगवान के भजन व भगवान के आगे नाचना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मीरा बाई, भक्त नरसिंह मेहता ने भगवान को प्राप्त किया है।शुक्रवार शाम को इस्कॉन मंदिर चित्तौड़गढ़ के मधुर मुरली प्रभु के संघ पूरे आलाखेड़ी नगर संग हरी कीर्तन हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे। किया मधुर मुरली प्रभु जी ने कहा कि परमात्मा ने हमें यह मनुष्य शरीर देकर अपना दायित्व एक बार में ही पूरा कर दिया है। अब हमारी बारी है अब हमें उसे नित प्रतिदिन याद करना है। उसका सुमिरन करना है, हमारे पास उसका धन्यवाद करने का केवल एक मात्र यही मार्ग हे। इसलिए हर पल, हर घड़ी, हर क्षण केवल और केवल भगवान का नाम आपके ह्रदय में चलते रहना चाहिए। शनिवार शाम को सियाराम मित्र मण्डल निम्बाहेड़ा के रमेश चंद्र सुथार एवम मित्र मण्डली द्वारा संगीतमय सुन्दर काण्ड का वाचन किया गया।आज रविवार एकादशी के तहत भगवान को फरियाली का छप्पन भोग लगाया गया। आज रविवार को श्री राम द्वारा बड़ीसादड़ी के स्वामी अनंतराम महाराज प्रवचन करेंगे। 29 अगस्त मंगलवार को गोपाल आश्रम बड़ीसादड़ी मेवाड़ पीठाधीश स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज के प्रवचन होंगे व ठाकुर जी को 56 भोग अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। झूला महोत्सव का आयोजन विगत कई वर्षो से अनवरत श्री राधा कृष्ण मंदिर मण्डल कृष्ण नगर आलाखेड़ी व समस्त ग्रामवासियों के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाता है,
कार्यक्रम में आस पास के गावों सहित दूर दराज से भी दर्शनार्थी पहुंच रहै है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल