Download App from

Follow us on

पुरी की तर्ज पर उदयपुर में जगन्नाथ रथयात्रा:भगवान को दी 21 बंदूकों की सलामी; 80 किलो चांदी के रथ पर हुए सवार

पुरी की तर्ज पर उदयपुर के 400 साल पुराने मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हो चुकी है। रथयात्रा के साथ शहर के अलग-अलग इलाकों से आई शोभायात्राएं भी साथ चल रही हैं।

भक्तिमय गानों पर भक्त झूमते नजर आ रहे हैं। रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ स्वामी, माता महालक्ष्मी, दानी रायजी की श्रृंगारित मनमोहन प्रतिमाएं राजसी वस्त्र धारण किए हुए हैं। वहीं भगवान चांदी के रथ में सवार होकर भक्तों को दर्शन देते हुए चल रहे हैं।नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने किए भगवान के दर्शन

  • नाथद्वारा विधायक और मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ भगवान के रथ पर आए और दर्शन किए।
  • महाराणा जगत सिंह ने 1709 ईस्वी में इस रथ यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद 1996 से मंदिर समिति इसका आयोजन कर रही है।
  • उदयपुर से भास्कर रिपोर्टर मुकेश हिंगड़

    रथ यात्रा के स्वागत के लिए भक्त रास्ते में खड़े हैं। प्रस्तावित रूट के अनुसार ही यात्रा जारी है। उदयपुर के बाहर से भी इस रथ यात्रा के दर्शन के लिए लोग पहुंचे हैं। पूरे रास्ते को भगवा झंडों से सजाया गया है।पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह ने किए दर्शन 

    * उदयपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने रथ में विराजित भगवान के दर्शन किए। इसके बाद यात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया था। * बता दें कि रथ यात्रा जगदीश चौक से होते हुए घंटाघर, मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, भटियाणी चौहट्टा के बाद वापस मंदिर लौटेगी।रथ यात्रा शुरू होने से पहले भगवान को 21 बंदूकों की सलामी दी गई। * इसके बाद रथ तक पालकी में बैठा कर भगवान को रथ में विराजित किया गया।रथयात्रा के आगे चल रहा लोगों का हुजूम

    * रथ यात्रा के आगे भक्तों का हुजूम चल रहा है। * साथ ही, रथयात्रा समिति के 50 कार्यकर्ता भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच रहे हैं। * समिति के अनुसार, अगर कोई भक्त चाहे तो वह भी भगवान के रथ को खींचने में सहयोग कर सकता है।

    • आरएमवी स्कूल में महाआरती का भी आयोजन किया जा रहा है।
    • बैंड, बाजे घोड़े, झांकियां और म्यूजिक सिस्टम भी साथ है।
    • यात्रा में शामिल होने वाले भक्त व रथ को खींचने वाले भक्त पारंपरिक ड्रेस सफेद झब्बा, पायजामा,धोती, सिर पर पाग धारण कर शामिल होंगे।
    • सैकड़ों महिलाएं जगदीश मंदिर से कलश लेकर भजन गाते हुई यात्रा में चलेंगी।
Darshan-News
Author: Darshan-News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल