![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला (ऋषभ जैन)। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओ द्वारा समर्पण दिवस के रूप मे मनाया।
कार्यक्रम के संयोजक उपप्रधान रणजीत सिंह झाला ने कार्यकर्ताओ को नमो एप्प के माध्यम से समर्पण कैसे करना इसकी विस्तृत जानकारी दी। मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने दीनदयाल जी के जीवन के बारे मे बताया एवं डूगला मण्डल के सभी शक्ति केंद्र पर उक्त कार्यक्रम करने की जानकारी दी। कार्यक्रम सहसंयोजक पुरण मल अहीर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रधान प्रतिनिधि हिरा लाल मीणा, पूर्व सरपंच अशोक गोड़, शक्ति केंद्र संयोजक मनीष दाणी, दौलत सोनी, बगदी राम गायरी, विनोद दक, नवीन मोगरा, सहकारी समिति उपाध्यक्ष दिलीप मोगरा, दिलीप पितलिया, रमेश मेहता सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने नमो एप्प द्वारा समर्पण किया।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)