Download App from

Follow us on

नवनियुक्त राज्यपाल कटारिया से मिले पूर्व मंत्री कृपलानी, दी बधाई एवं शुभकामनाएं

निम्बाहेड़ा। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और मेवाड़ के बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त करने पर सम्पूर्ण क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी आलाकमान के प्रति आभार जताया है।

कटारिया के राज्यपाल बनाये जाने के समाचार मिलते ही भाजपा नेताओं ने फोन कर बधाई दी।
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने असम के नव नियुक्त राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया से उनके जयपुर निवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया व शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर कृपलानी के साथ चित्तौड़गढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष गौतम दक व भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर भी साथ उपस्थित रहे। इस दौरान कृपलानी ने कटारिया को राज्यपाल बनाये जाने पर पार्टी आलाकमान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिस प्रकार कटारिया ने राज्य की राजनीति में रहकर आमजन के हितार्थ कार्य किए, उसी प्रकार अपने पांच दशक से लंबे राजनीतिक अनुभव से असम में भी आमजन के हित के लिए कार्य करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष कटारिया के राज्यपाल नियुक्त होने पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मंण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा पूर्वी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, कनेरा अध्यक्ष जुगल धाकड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, प्रदीप मोदी, मोतीलाल आहूजा, उमेश तोतला, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, प्रकाश धींग, हरिहर राव, महामंत्री पारस विरवाल, मयंक अग्रवाल, विजय काबरा, उपाध्यक्ष प्रहलाद राजोरा, देवकरण समदानी, श्यामसुंदर मूंदड़ा, गोपाल पंचौली, विमल कोठारी, वर्षा कृपलानी, मंत्री पुष्कर सोनी, कमलेश बनवार, कालू सेन, महिपाल सिंह राणावत, कैलाश अहीर, इंद्रा भाम्भी, पार्षद अविनाश गोठवाल, गजेंद्र सिंह, अतुल सोनी, जगदीश चंद्र माली, प्रेम बाहेती, सुधा सोनी, माया भाम्भी, कला देवी मालवीय, देवयंति शर्मा, संजू कुंवर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेंद्र जाखड़, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष रोशन राठौड़, गोपाल वैष्णव, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष फतहलाल मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हाजी असलम शेख सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कटारिया को बधाई प्रेषित की।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल