Download App from

Follow us on

पाकिस्तानी दुल्हन को देखने उमड़ी महिलाएं:नई बहू ने राजस्थानी अंदाज में बनाया खाना, डीएसटी ने देखे डॉक्यूमेंट और आईडी कार्ड

पाकिस्तानी दुल्हन मेहविश अपने ससुराल पहुंची तो पूरे गांव की महिलाएं उसे देखने उमड़ पड़ी। महिलाओं ने नई बहू की मुंह दिखाई की। इसके बाद मेहविश ने देसी अंदाज में राजस्थानी खाना बनाकर सास-ससुर को खिलाया। वहीं, पुलिस मेहविश की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। पाकिस्तान से दुल्हन आने की सूचना पर जिले की विशेष टीम (डीएसटी) भी पहुंची और मेहविश के डॉक्यूमेंट और पाकिस्तान के आईडी कार्ड देखे।

दरअसल, पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली युवती मेहविश (33) चूरू के पिथिसर के रहमान (35) से शादी करने के बाद शनिवार को अपना ससुराल देखने चूरू पहुंची थी। युवक अभी कुवैत में है। मेहविश 45 दिन का टूरिस्ट वीजा लेकर भारत आई है। शनिवार को पुलिस वेरिफिकेशन के बाद शाम को दुल्हन अपने ससुराल पहुंची।

गांव की महिलाएं रविवार सुबह नई दुल्हन की मुंह दिखाई करने पहुंची। इसके बाद नई बहू ने देसी अंदाज में राजस्थानी खाना बनाया। गर्म रोटियां बनाकर अपने सास-ससुर को खिलाई। सास ने उसे राजस्थानी मतीरी, टिंडसी और ग्वार फली की सब्जी बनाना सिखाया। सुबह पांच बजे उठकर मेहविश ने नमाज अदा की और अपने ससुर के लिए चाय बनाई। मेहविश को उसके ससुराल बेइंतहा प्यार मिल रहा है। अब वह कुवैत में रह रहे रहमान का यहां आने का इंतजार कर रही है।

प्यार मोहब्बत से रहे तो पहली बीवी भी रह सकती है
मेहविश ने बताया- वह इस्लामाबाद में रहती है। जहां उसके भाई-बहन भी रहते हैं। उसका वहां ब्यूटी पार्लर है। उसके परिवार वाले खुद उसे बाघा बॉर्डर छोड़कर गए हैं। इधर आकर वह और परिवार के लोग खुश हैं। रहमान की पहली पत्नी फरीदा बानो (29) के द्वारा हनुमानगढ़ के भादरा में दहेज का मामला दर्ज करवाने के सवाल पर मेहविश ने कहा- इस्लाम धर्म में दो शादियां जायज हैं। फरीदा अगर प्यार मोहब्बत से यहां रहना चाहती है तो वह भी उसके साथ रह सकती है। उसका भी यहां रहने का हक है।

मेहविश को पसंद हैं भारतीय गाने और कॉमेडी
मेहविश ने बताया- उसको भारतीय गाने और कॉमेडी पसंद है। वह पाकिस्तान में भी इंडियम साँग सुनती थी। इससे ज्यादा उसको इंडियन ड्रामा पसंद है उसने बताया कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं। उसे ससुराल में खूब प्यार दुलार मिला है। बाघा बॉर्डर पर और रतननगर पुलिस ने उसके पूरे दस्तावेजों की जांच की है। वह 45 दिन के वीजा पर यहां आई है।

पाकिस्तानी बहू को बेटी की तरह प्यार दूंगी
इस मामले को लेकर रहमान की मां जैतून बानो ने कहा- पाकिस्तान से आई उसकी बहू उसे काफी पसंद है। नमाज पढ़ने के बाद सास-ससुर को चाय पिलाई। पिछले दो साल से वह मेहविश से बात भी कर रही है। उन्होंने कहा- मेरे बेटे रहमान ने इसे पसंद किया है तो मैं बेटे के साथ हूं। उन्होंने बताया- रहमान की पहली पत्नी फरीदा की अपने पति के साथ बिल्कुल नहीं बनती थी। उसे समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मानी। उसने 12 साल में कभी दहेज का मामला दर्ज नहीं करवाया तो अब क्यों करवा रही है। मेहविश के जासूस होने के सवाल पर उसने कहा कि यदि यह जासूस होती तो पुलिस-प्रशासन उसे यहां तक नहीं आने देता। उन्होंने कहा- मैं अपनी पाकिस्तानी बहू को भी बेटी की तरह प्यार दूंगी।

बीट कॉन्स्टेबल हर गतिविधि पर रख रहा है नजर रतन नगर थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया- पाकिस्तान से पिथिसर में आई दुल्हन मेहविश की हर गतिविधि पर बीट कॉन्स्टेबल नजर रख रहा है। हर दिन बीट कॉन्स्टेबल की उसकी सूचना ले रहा है। इसके अलावा एसपी ऑफिस में स्थित जिले की विशेष टीम (डीएसटी) रहमान के घर गई। जहां उसने मेहविश के डॉक्यूमेंट की जांच की। वहीं, उसके पाकिस्तान के आईडी कार्ड आदि देखे और उससे सामान्य जानकारी ली।
Darshan-News
Author: Darshan-News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल