Download App from

Follow us on

3 बच्चों के पिता ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया, शादी कर के उदयपुर लाया

उदयपुर| राजकोट, गुजरात निवासी भक्ति बाघेला (22) की हिरणमगरी क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मौत के कारण सामने नहीं आ सके हैं। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। मामले में चौंकाने वाले कुछ खुलासे भी हुए हैं। भक्ति का फरार पति प्रकाश सोलंकी पहले ही शादीशुदा और 3 बच्चों का पिता है। वह दो बार भक्ति को उसके घर से भगा ले गया था। डेढ़ महीने पहले कथित प्रेम विवाह के बाद दोनों हिरणमगरी के गायत्री नगर में किराये पर रहने लगे थे।

पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सूत्रों का कहना है कि जिस कमरे में भक्ति का शव मिला था, वहां सामान बिखरा पड़ा था। शव के पास खिचड़ी से भरी प्लेट मिली। पोस्टमार्टम में प्रथम दृष्टया शरीर में जहर नहीं मिला। सिर पर चोट का निशान है। आसपास कहीं खून या गला दबाए जाने के भी सुबूत नहीं मिले। पुलिस का अनुमान है कि भक्ति का सिर दीवार पर मारा गया। फिर संभवतया तकिये या किसी कपड़े से उसका मुंह-नाक दबा दिया गया। फिलहाल प्रकाश की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। भक्ति के भाई भाविन सुभाष वाघेला ने प्रकाश पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहन से आखिरी बार बात हुई थी। बहन ने उन्हें राखी बंधवाने के लिए बुलाया था। भागकर शादी करने की बात पर दोनों के बीच बहस भी हुई। भाविन के मुताबिक उन्होंने भक्ति से यह भी कहा था कि प्रकाश भरोसे के लायक नहीं है और साथ नहीं रखेगा। इसलिए वह उसे छोड़कर वापस लौट आए, लेकिन बहन नहीं मानी। यह आरोप भी है कि प्रकाश की पहली पत्नी ने भाविन की हत्या की धमकी भी दी थी। इधर, भक्ति की मुंबई निवासी बुआ नयना जाखरिया ने बताया कि प्रकाश एक साल पहले से उनकी बुआ के घर आ रहा था। तभी उसने भक्ति को प्रेम जाल में फंसा लिया। पहली बार भगा ले जाने पर शिकायत की। हालांकि पुलिस ने भक्ति को बालिग बताकर कार्रवाई नहीं की।

फिर 3 माह बाद परिजन भक्ति को समझाकर वापस ले आए। डेढ़ माह पहले प्रकाश फिर से भक्ति को भगा ले गया। इस बार वह उसे उदयपुर ले आया। प्रकाश पहले से शादी शुदा और तीन बच्चों का पिता है। इनमें से एक बच्चा तो हाल ही जन्मा है। बता दें, गायत्री नगर, हिरणमगरी में शुक्रवार सुबह एक मकान में राजकोट निवासी भक्ति बाघेला (22) का शव पड़ा मिला। यह दो दिन पुराना था, जो फूलने के साथ सड़ने लगा था। भक्ति गत 5 जुलाई से प्रकाश के साथ यहीं रह रही थी। दोनों गत 17 अगस्त को दोनों रक्षाबंधन मनाने गुजरात गए और 21 अगस्त की शाम को लौटे। तब दोनों को मकान मालिक ने साथ देखा। दो दिन तक कमरा बंद रहा। प्रकाश भी नहीं दिखा। दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने कमरा खोला तो अंदर भक्ति का शव था। प्रकाश फरार है।

Darshan-News
Author: Darshan-News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल