Download App from

Follow us on

फतहसागर के चार गेट खोले, जलराशि देखने पहुंचे शहरवासी:13 फीट क्षमता वाली झील लबालब, 6-6 इंच के गेट खोले, पानी उदयसागर जा रहा

उदयपुर शहर में पिछोला के बाद अब फतहसागर झील भी लबालब होने के बाद आज उसके चार गेट खोल दिए गए। दोपहर करीब एक बजे वहां पर छह-छह इंच के चार गेट खोले गए। गणेश चतुर्थी के मौके पर जैसे ही गेट खोले तब पाल पर मौजूद लोगों ने जयकारे लगाकर खुशी व्यक्त की।

झील के ओवरफ्लो के वहां पर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने पूजा-अर्चना कर फतहसागर के गेट खोले। इस दौरान यूडीए आयुक्त राहुल जैन, एसीई संजीव शर्मा आदि ने भी पूजा-अर्चना की। जिला कलेक्टर पोसवाल ने कहा कि फतहसागर झील छलकने का यह खुशी का मौका है जिसको शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार था।

13 फीट क्षमता वाली झील भर गई है। फतहसागर झील का शुक्रवार शाम तक जल स्तर 12.7 फीट था जो आज बढ़कर हो 13 फीट होने के साथ ही झील भर गई। दोपहर 1 बजे आमजन को अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया गया। इसके साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने डाउन स्ट्रीम का जायजा लिया, ताकि पानी के बहाव से जनहानि नहीं हो। जिला कलक्टर ने श्रीफल वधेर कर जल देवता को पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात एक-एक करके फतेहसागर के 4 गेट खोले गए।

लोगों ने सेल्फी ली और वीडियो बनाए गेट खुलने के साथ ही रपट पर जलराशि बहना शुरू हो गई। यह देखकर लोगों का उत्साह दुगुना हो गया। आमजन व पर्यटकों ने जयकारे लगाकर स्वागत किया। वीकेण्ड पर गेट खुलने से पाल पर देर रात तक लोगों का जमघट लगा रहा। लोगों ने सेल्फी लेकर तथा रिल्स बनाकर वीकेंड इंजॉय किया।

कलेक्टर बोले पर्यटकों की बहार होगी जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल ने शहर की सभी झीलों सहित बांध-तालाबों के लबालब होने पर जिलेवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर और प्रकृति के आशीर्वाद से जिले में पर्याप्त वर्षा हुई है। फतहसागर और पिछोला जैसी झीलें उदयपुर के पर्यटन की आधार हैं। झीलें भरने से पर्यटकों की बहार रहेगी, जिससे उदयपुर में पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। जिला कलक्टर ने पर्यटकों और शहरवासियों से जल स्रोतों के आसपास भ्रमण के दौरान सावधानी बरतने की भी अपील की, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो। फतहसागर झील में यहां से आता पानी

उदयपुर शहरवासी फतहसागर के ओवरफ्लो होने के नजारे को देखने के लिए उत्साहित हैं। अमूमन ये झील सितंबर से पहले ही छलक जाती है लेकिन इस बार सितंबर महीने के पहले सप्ताह में हुई अच्छी बारिश के बाद झील में आवक तेजी से हुई। बीते वर्ष फतहसागर जुलाई महीने में ही भर गया था।

फतहसागर झील में मुख्य रूप से पानी छोटा मदार और बड़ा मदार तालाब पर चादर चलने के बाद मदार नहर से होकर यहां आता है। इसके अलावा बड़ी तालाब पर रपट चलने के बाद उसका पानी भी ऊपली बड़ी, हवाला कलां होते हुए फतहसागर झील में पहुंचता है। साथ ही पिछोला झील भरने के बाद जब काले किवाड़ के गेट खोले जाते है तो पिछोला का पानी भी फतहसागर में आता है। इस तरह फतहसागर भरता है।पिछोला पहले ही भरी उदयपुर शहर की पिछोला झील इसी महीने के पहले सप्ताह में ही लबालब हो गई थी। पिछोला का पानी स्वरूप सागर के चारों गेट खोलकर निकालना शुरू किया था। स्वरूपसागर से पानी आयड़ होकर उदयसागर झील में जा रहा है।
Darshan-News
Author: Darshan-News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल