![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला (ऋषभ जैन)। उपखंड क्षेत्र के पालोद स्थित एका बावजी स्थान पर शुभ मुहूर्त में एनीकट निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है।
सरपंच गायत्री देवी सुरेश डांगी ने बताया कि ग्रामीणों की लंबे अरसे से हो रही मांग को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से एका बावजी स्थान पर एनीकट निर्माण कार्य की नींव खुदाई कार्य का शुभारम्भ किया गया। इस एनीकट के निर्माण से भूमिगत जल स्तर उंचा होगा जिससे ग्रामीणों के नलकूपों का जल स्तर भी बढ़ेगा जिससे राहत मिलेगी।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)