![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
बड़ीसादड़ी। पंचमुखी बालाजी मंदिर पर प्रति मंगलवार को अनवरत सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 125 वें सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।
गोपाल मेनारिया, प्रणय बांगड व भैरु लाल ने राम जी की सेना चली…,रामभक्त ले चला राम की निशानी…,थाली भरकर लायी रे खिचडो… सहित अनेक मधुर भजनों पर पाठ किया। पाठ के पश्चात श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया एवं शहीदों की स्मृति मे दीपदान किया गया।सुन्दरकाण्ड के आयोजक बोरखेड़ा निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक छोगा लाल गायरी व वरदी गायरी सहित मेघा पालीवाल, रामेश्वर सोनी, गोपाल पालीवाल, रमेश सुथार, पार्षद धनराज पटेल सहित बडी संख्या मे भक्त जन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सुन्दरकाण्ड संयोजक प्रणय बांगड ने दी।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)