![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला (ऋषभ जैन)। उपखण्ड क्षेत्र के भाणपा स्थित भजलेश्वर (महादेव भभुका) महादेव स्थान पर शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर जन सैलाब उमड़ पड़ा।
लोगों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए एवं महादेव का विशेष अभिषेक किया। इस मौके मौके पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, तहसीलदार भेरूलाल टेलर, प्रधान प्रतिनिधि हीरा लाल मीणा, उपप्रधान रणजीत सिंह, रावतपुरा सरपंच एवं मंदिर मंडल के संरक्षक ठाकुर सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)