Download App from

Follow us on

भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़ने के विरोध में उतरी कानोड़ भाजपा, दी आंदोलन की चेतावनी

उदयपुर।(रवि श्रीमाली) क्षेत्र के गोगुंदा के रावलिया खुर्द में भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़ने के बाद विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां एक और विभिन्न ब्राह्मण संगठन विरोध में आगे आ चुके हैं वहीं राजनीतिक संगठन भी इस कृत्य की घोर निंदा कर रहे हैं और अपना विरोध जता रहे हैं। इस घटना से आक्रोशित भाजपा कानोड मंडल ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी, रामेश्वर प्रजापत, गुलाब मीणा, मंडल उपाध्यक्ष प्रफुल जैन, गौतम अलावत, पवन व्यास, शिवनारायण पुरोहित, रंजीत सिंह सारङ्गदेवोत्, ओंकार दास वैष्णव,मंडल मंत्री हरेंद्र सिंह राव, रमेश भोजावत, प्रताप सिंह राव, अंबालाल लक्ष्यकार,तेजप्रकाश रेगर, श्यामलाल सुथार,नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष दीपक शर्मा, पार्षद लोकेश पुरोहित, लक्ष्मीलाल ओड, दौलत भोई, दुर्गा मीणा, लाली बाई, गुड्डी बाई मीणा समेत भाजपा पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए समस्त घटनाक्रम का शीघ्र पटापेक्ष करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस शाशन में लचर कानून व्यवस्था के चलते समाज कंटको के हौंसले बुलंद है और आए दिन सामाजिक सद्भाव और समरसता बिगाड़ने वाली घटनाएं हो रही है। पदाधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नही होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

Ravi Shrimali
Author: Ravi Shrimali

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल