Download App from

Follow us on

बेटी को शादी में दिए चांदी के सोफे-डाइनिंग टेबल:पाली के बिजनेसमैन ने की शाही शादी, 2 करोड़ के गहने भी दिए

दूल्हा हेलिकॉप्टर में, बाराती विंटेज कारों, ऊंट-बैल गाड़ी और बग्गियों में। बारातियों के स्वागत में करीब 10 किलोमीटर तक सड़क किनारे शहनाइयां गूंज रही थीं। पंजाब और नासिक से आए बैंड जगह-जगह बनाए गए शाही दरवाजों पर स्वागत कर रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे किसी राजघराने की बारात आई हो।

पाली के जैतारण क्षेत्र के मोहराई गांव में 22 फरवरी को यह यादगार शादी हुई। बिजनेसमैन महेन्द्र सिंह सेवड़ (राजपुरोहित) ने अपनी बेटी को गिफ्ट में 2 KG सोने के गहने, 100 KG चांदी के गहने, फर्नीचर और बर्तन, SUV कार और बंगला दिया। विदाई के समय लाखों रुपए कैश उछालकर नोटों की बारिश की गई। मोहराई से करीब 5 किमी दूर एक रिसॉर्ट में बारातियों के रुकने और खाने का इंतजाम किया गया था।

महेन्द्र सिंह सेवड़ का बेंगलुरु में प्रॉपर्टी का बिजनेस है। साथ ही, पाइप बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं। महेंद्र सिंह फिलहाल मोहराई गांव में ही रहते हैं। उनकी बेटी वंशिका की शादी पाली के ही भैसाणा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह जागरवाल के बेटे कुलदीप सिंह जागरवाल के साथ हुई है। कुलदीप सिंह भी एक बिजनेसमैन हैं।

पुणे सहित कई शहरों तक फैला है बिजनेस
महेन्द्र सिंह ने बताया कि पाइप बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं। पुणे समेत कई शहरों तक बिजनेस फैला हुआ है। मूल रूप से वे मोहराई गांव के रहने वाले हैं। वे अपनी बेटी वंशिका की शादी को यादगार बनाना चाहते थे। इस बारे में पिता बाबू सिंह राजपुरोहित, बड़े भाई ढगल सिंह राजपुरोहित के साथ भी बात की। सभी की सहमति के बाद शादी की गई।

बारातियों को विंटेज कार और बग्गियों पर बैठाया
पिता ने बताया कि बेटी का एक संपन्न परिवार में ब्याह किया है। वे भी बिजनेस फैमिली से हैं। बेटी को ब्याहने दूल्हा कुलदीप सिंह जागरवाल हेलिकॉप्टर से बारात लेकर अपने पैतृक गांव भैसाना से मोहराई पहुंचा। बारात का मोहराई से करीब 5 किलोमीटर पहले से स्वागत शुरू कर दिया गया था। स्वागत के दौरान दूल्हे को हाथी पर बैठाया गया। बारातियों को घोड़े, ऊंट, बैल गाड़ियों पर बग्गियां सजाकर और विंटेज कारों में बैठाकर सामोखी से मोहराई ले जाया गया। इस शाही बारात को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ इकट्‌ठी हो गई। सड़क पर जाम लग गया। 5 से 10 किलोमीटर लंबी बारात में शहनाइयां बज रही थीं। जयपुर, पंजाब और नासिक से बैंड व कलाकारों को बुलाया गया। ऊंट-गाड़ियों पर शाही नगाड़े सजाए गए थे। जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। शाही दरवाजे लगाए गए।

सैकड़ों तरह के व्यंजन
शादी में सैकड़ों तरह के व्यंजन तैयार किए गए। भोजन करने वाले भी सोचने लगे कि थाली में क्या-क्या लें। जयपुर हाईवे के भाकरावास के पास शीतल भूमि, रिसॉर्ट में यह आयोजन हुआ। रिसाॅर्ट को भी सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी में रिसॉर्ट दूर से ही चमक रहा था। अलग-अलग वेशभूषा में कलाकार लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। बाहर से आने वाले हजारों मेहमानों के लिए स्पेशल ठहरने की व्यवस्था की गई। विदाई के समय राजपुरोहित परिवार की ओर से लाखों रुपए को उछाल कर बारिश की गई। रुपए उठाने वाले कहने लगे कि उनके जीवन की ऐसी पहली शादी है।

बेटी को उपहार में 2 KG सोना, 100 KG चांदी के गहने
वंशिका के पिता ने बताया- उपहार में मेरे परिवार की ओर से करीब 2 KG सोने के गहने और 100 KG चांदी के गहने दिए गए। इसमें चांदी के बर्तन और चांदी के ही पलंग, सोफा-सेट, डायनिंग टेबल तक शामिल हैं। इसके साथ ही सिर से लेकर पैरों तक पहनने के लिए बेटी को सोने के करीब 3 केजी गहने उपहार में दिए। SUV-700 कार, स्कूटी, बेंगलुरु में 12 हजार स्क्वायर फीट की फैक्ट्री, 30×40 का प्लॉट, पाली के हाउसिंग बोर्ड में 2 बीघा जमीन, एक करोड़ 8 लाख की FD दी। बेंगलुरु में जो फैक्ट्री दी, उसका मंथली किराया 1 लाख रुपए आएगा।

सामाजिक संस्थाओं को भी दिया दिल खोलकर सहयोग
वंशिका के दादा बाबू सिंह राजपुरोहित की इच्छा पर उनके बेटे महेन्द्र सिंह और ढगल सिंह ने सामाजिक संस्थाओं में भी दिल खोलकर सहयोग दिया। बेटी की शादी के उपलक्ष्य में उन्होंने 25 लाख रुपए श्री चामुंडा माता गौशाला सेवा समिति मोहराई में सत्संग पंडाल निर्माण के लिए दिए। 5 लाख 55 हजार 555 रुपए अनाथ और दिव्यांग छात्रों के लिए भवन निर्माण के लिए सत्य प्रेम करुणा सेवा संस्थान जोधपुर को दिए। धर्मस्थला मंजूनाथा स्वामी आश्रम में 1 लाख 1 हजार, गांव के 10 हर धार्मिक मंदिर सेवा समितियों में 5100-5100 रुपए दिए गए।

Darshan-News
Author: Darshan-News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल