![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला। (रवि श्रीमाली) उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नंगावली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती मंदिर में मां सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर पर कलश आरोहण महोत्सव बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्व सरपंच बगदीराम कुलमी, पंचायत समिति सदस्य जमना लाल कुलमी मावा वाला, दिलीप अग्रवाल द्वारा 51 हजार 551 रुपए की बोली लगाकर कलश चढ़ाया गया। यह कलश महोत्सव विधि विधान से पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। आयोजित इस महोत्सव के दौरान यहां उपस्थित महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए वहीं पुरुष जयकारों के साथ मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा कलश आरोहण का हिस्सा बने। आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
![Ravi Shrimali](https://secure.gravatar.com/avatar/4d33f7ae71c6cb5922932cc0d8e74c34?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)