![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
निम्बाहेडा। निम्बाहेड़ा नगर के प्रबल पुण्योदय से दीक्षार्थी मुमुक्षु अंजली बोहरा की सांसारिक जीवन से तिलांजलि-संयम पथ पर प्रयाण निमित्त युवा मित्र मंडल के सानिध्य में सकल जैन समाज द्वारा रविवार को भव्य वरघोड़ा एवं चल समारोह निकाला गया।
इस दौरान वरघोड़े का भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल के तत्वावधान में पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं श्री राजेन्द्र ज्ञान सूरी मंदिर पर मुमुक्षा अंजली बोहरा के बहुमान के निमित्त आयोजित समारोह में राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने शॉल ओढ़ाकर मुमुक्षा का बहुमान किया एवं संयम पथ पर अग्रसर होने पर शुभकानाएं दी।
यहां पूर्व विधायक अशोक नवलखा, वीरेश चपलोत, गजेंद्र नवलखा आदि मौजूद रहे।
जैन मंदिर से आरम्भ हुए दीक्षार्थी के वरघोड़े के कैंची चौराहा पहुंचने पर भाजपा की ओर से पूर्व विधायक अशोक नवलखा, वीरेश चपलोत, नगर महामंत्री पारस विरवाल, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, गोपाल पंचौली, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, प्रवक्ता कमलेश बनवार, पूर्व नगर अध्यक्ष मोतीलाल आहूजा, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, नरेश आमेटा, महेश गोयल, संजय सुराणा, कैलाश सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)