Download App from

Follow us on

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और नीतियो में जनता के समर्थन से हुई विधानसभा चुनाव मे जीत- सांसद सीपी जोशी

चित्तौडगढ (रवि श्रीमाली)। देश के उत्तर पूर्व के महत्वपूर्ण प्रदेश त्रिपुरा नागालैण्ड में ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियो में जनता के समर्थन से विधानसभा चुनाव में जीत हुई है और भारतीय जनता पार्टी की नीतियो की परिणति का परिणाम है । यह बात चित्तौडगढ सांसद सी पी जोशी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही। 

सांसद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। देश के पूर्वोत्तर भाग में भी भाजपा की नीतियो पर जनता ने भरोसा जताया है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब, किसान,महिला,युवा,मध्यम वर्ग सहित सभी के कल्याण के लिए अनेक योजनाए चलाई गयी है। आज देश का अंतिम व्यक्ति सरकार की योजना से लाभान्वित हो रहा है। भाजपा ने जो कहा वो किया इसलिए देश की जनता का समर्थन मिल रहा है। देश के एक समान विकास का सपना मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। आज पूर्वोत्तर के परिणाम देश की भावना को प्रकट कर रहे है। सांसद जोशी ने इस जीत को कुशल नेतृत्व, मजबूत निर्णय, प्रगतिशील नीति,सबका साथ -सबका विकास- सबका विश्वास का परिणाम बताया।

Ravi Shrimali
Author: Ravi Shrimali

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल