![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला। कानोड़ नगर पालिका अध्यक्ष चंदा देवी मीणा व उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल को किया निलंबित, स्वायत शासन विभाग जयपुर के निदेशक हृदेश कुमार शर्मा ने जारी किया आदेश। 15 दिसंबर 2022 को अजमेर ACB की टीम ने किया था कानोड़ में ट्रैप। नगर पालिका अध्यक्ष को 27,000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था वहीं उपाध्यक्ष बाबेल पर 40,000 रुपए की रिश्वत राशि मांगे जाने का आरोप लगा था। उसके बाद से ही भाजपा व जनता सेना द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को निलम्बित करने की मांग की जा रही थी। अब दोनों ही प्रमुख पदों के खाली होने से कानोड़ नगर पालिका के काम अटके हुए हैं अब देखना यह होगा कि सरकार कब चुनाव का निर्णय लेती है।
![Ravi Shrimali](https://secure.gravatar.com/avatar/4d33f7ae71c6cb5922932cc0d8e74c34?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)