![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
गंगरार (चंद्र प्रकाश बिलवाल)। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा गायत्री परिवार द्वारा आयोजित की गई जिसमे स्थानीय विद्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय काटी से कक्षा 6 से 12 तक सभी छात्र/ छात्रा परीक्षा में प्रविष्ट हुए। जिसमें से कक्षा 12वीं की छात्रा दुर्गा कंवर राठौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गायत्री परिवार की ओर से प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह ,तथा नगद पुरस्कार प्राप्त प्रदान किया गया तथा सभी छात्र/ छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति लेने वाले अध्यापक छगनलाल खोईवाल ने विद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक घंटी खरीदने के लिए हेतु 11101 रुपए की सहयोग राशि विद्यालय को प्रदान की। इस अवसर पर संस्था प्रधान मुकेश मीना, बीर सिंह राव, दौलत सिंह राणावत, मुकेश खटीक सहित खोईवाल के परिवार जन तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी प्रभारी भूरालाल शर्मा ने दी।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)