![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
चिकारड़ा (राजमल सोलंकी)। कस्बे में देवनारायण शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया।
राजमल सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य देश भक्ति के गीत लघु नाटक राजस्थानी नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। कबड्डी में राज्य स्तर पर चयन ममतेश जाट, सीमा गुर्जर, अनीषा अहिर, कन्हैयालाल सुथार तथा इंस्पायर्ड अवार्ड में चयनित सुमित जाट एवं नवोदय विद्यालय में चयनित पायल जाट, सुमित जाट का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय डायरेक्टर सीताराम गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि हनुमत सिंह बोहेड़ा, विशिष्ट अतिथि चोधरी हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ सुरेश चौधरी, जीएसएस अध्यक्ष इंद्रमल सोनी, सरपंच रोड़ीलाल खटीक, शौकीन बोहरा, चौकी प्रभारी एएसआई प्रेमचंद मीणा, पूर्व सरपंच नारायण लाल गुर्जर, पूर्व उप प्रधान लक्ष्मीलाल मेनारिया, उप सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण कुमार लखारा, पूर्व सरपंच राधेश्याम सोनी, मदनलाल खण्डेलवाल, नानालाल सुथार आदि मौजूद थे। संचालन अध्यापक पप्पू लाल सुथार, अंजुम बानो, राजमल सोलंकी ने किया।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)