![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर में विजय बावड़ी गोगुंदा निवासी राम सिंह टाइगर हिल के पास एक निर्माणाधीन मकान में मार्बल उतारने के लिए गया था। ट्रक से मार्बल उतारने के दौरान रामसिंह मार्बल के नीचे दब गया। आनन-फानन में पास के ही लोग राम सिंह को एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वही सूचना पर अंबामाता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और परिजनों से पूछताछ के बाद मृग दर्ज की हैं।उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में टाइगर हिल्स के पास एक ट्रक से मार्बल उतारने के दौरान एक मजदूर मार्बल के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसने महाराणा भूपाल चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द किया।
![Darshan-News](https://secure.gravatar.com/avatar/e92e27e5fe2de6871670cdd74196d3c2?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)