![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
चिकारड़ा (राजमल सोलंकी)। अखिल भारतीय धनगर गाडरी समाज की चारों चोकला की मीटिंग एलवा माता में संपन्न हुई।
इस बैठक में सर्व सहमति से एलवा माता सराय निर्माण समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष कैलाश खोड़िया का खेड़ा, उपाध्यक्ष बाबूलाल बोरखेड़ा, रामेश्वर पिराना, गंगाराम निमगांव, सचिव धनराज भाटोली बागरियान, सह सचिव उदयलाल डूंगला, छोगालाल मोरवन, कोषाध्यक्ष नंदलाल मोरवन को बनाया गया। इसी के साथ 40 सदस्यीय निर्माण समिति का गठन किया गया।
इस अवसर पर समाज के भामाशाहों द्वारा 3 लाख 60 हजार रूपये की राशि की घोषणा सराय निर्माण हेतु की गई। अब तक 9 लाख 4 हजार 762 की राशि प्राप्त हुई। इस अवसर पर समाज द्वारा ट्यूब वेल खनन करवाने का फैसला लिया गया। चारो चोकला के पंचों के सहयोग से शीघ्र सराय निर्माण कार्य चालू किया जायेगा।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)