Download App from

Follow us on

ओलावृष्टि एवं बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों की शीघ्र गिरदावरी करवा मुआवजे देने की मांग

पूर्व यूडीएच मंत्री कृपलानी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
निम्बाहेड़ा।
चित्तौडगढ व प्रतापगढ जिले के कई क्षेत्रों में सोमवार को तेज अंधड़ के बाद ओलावृष्टि एवं बेमौसम बारिश के कारण फसलो का नुकसान हुआ है। किसानों पर मौसम के साथ सरकार के रूखे रवैये को लेकर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कृषि अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र गिरदावरी करवाकर किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
कृपलानी ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि सोमवार को क्षेत्र में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की अफीम, गेहूं, जौ सहित खेत मे खड़ी फसलें खराब हो गई है, जिसके कारण क्षेत्र के किसान भाइयों पर चौतरफा मार पड़ रही है।
पूर्व मंत्री कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने सरकार से मांग की है कि इससे कुछ दिनों पूर्व भी क्षेत्र मे शीतलहर के प्रकोप व पाला पडने के कारण अफीम, गेंहू, चना, सरसो, अलसी, सहित सभी फसलों को नुकसान हुआ था, जिसकी भी समय पर गिरदावरी नही होने के कारण किसानों के नुकसान की भरपाई नही हो पाई थी।
इस पर कृपलानी ने कहा कि यदि फसल खराबे की समय से गिरदावरी हो जाए तो किसानों की फसल खराबे का सही आंकलन हो जाएगा। जिससे किसान परिवार इस चिंता से मुक्त हो पाएंगे।
पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ ही पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीशचंद्र आंजना, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, छोटीसादड़ी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, रमेश गोपावत, रामचंद्र माली, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, पुष्कर धाकड़, शांतिलाल धाकड़, कैलाश सिंह झाला सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी फसल खराबे की गिरदावरी करवा कर किसानो को मुआवजा प्रदान कराने की मांग की है। पूर्व मंत्री कृपलानी ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से भी वार्ता कर किसानों को शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की है।
इधर, पूर्व मंत्री कृपलानी के निर्देश पर छोटीसादड़ी भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रामचंद्र माली ने सोमवार को क्षेत्र में हुई बेमौसम की मूसलाधार बारिश से किसानों की खराब हुई फसल की शीघ्र गिरदावरी करवाने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी विनोद मल्होत्रा से दूरभाष पर वार्ता की। साथ ही छोटीसादड़ी नगर में चल रहे मेले में इस मूसलाधार बारिश के कारण बाहर से आए व्यापारियों व दुकानदारों को राहत प्रदान करने के लिए इनका किराया माफ करते हुए इनकी हर संभव सहायता करने की अपील की, जिस पर पालिका अधिशाषी अधिकारी ने मदद के लिए आश्वस्त किया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल