![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला नेहरु युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव के तत्वाधान में ब्लॉक डूंगला की राष्ट्रीय स्वयंसेवक गायत्री शर्मा के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं व महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतिया,महिलाओं संबंधित चित्रकला ,पोस्टर,
स्लोगन,रंगोली,निबंध,क्विज आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व प्रथम,द्वितीय व तृतीय को प्रशस्ति पत्र व देकर समान्नित किया।
मास्टर ट्रेनर मंजू रावत ने महिलाओं का आव्हान किया की वे धैर्य और आत्मविश्वास से स्वयं की पहचान बनाने के लिए बीड़ा उठाए। उन्होंने कहा कि गृहिणी महिलाए भी स्वयं की पहचान बनाकर मुकाम हासिल कर आत्म निर्भर बने ताकि महिला और परिवार की आय में वृद्धि हो कर सुखी जीवन,बच्चो की शिक्षा और जिम्मेदारी को निभाने में अहम भूमिका निभा सके साथ में राजिविका से सबंधित जानकारी प्रदान की।
गायत्री द्वारा बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना,लैंगिक समानता,महिलाओं के समान अधिकार, उनके प्रति हिंसा आदि के प्रति जागरूकता बढाना ।
कार्यक्रम में मीरा महिला मंडल,नेहरू युवा मंडल,स्वयं सहायता समूह ,आगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा सहयोगनी, साथिन् आदि मौजूद रहे।
![Praveen Kumar Mehta](https://secure.gravatar.com/avatar/92aae045490b4333d16d773c29f4d19f?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)