Download App from

Follow us on

डूंगला न्‍यूज – कई दिनो के बाद गौण मंडी में होगी अनाजों की खरीदी

 

डूंगला गौण मंडी में शुरू हुआ कारोबार

डूंगला कस्बे में स्थित गौण कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को कृषि जिंसों की खुली नीलामी द्वारा व्यापार प्रारंभ हुआ मंडी सचिव पंकज पारीक ने बताया कि मंडी में समस्त व्यापारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को खुली नीलामी द्वारा कृषि जिंसों की खरीद फरोख्त का व्यापार प्रारंभ किया गया। तथा बताया कि शनिवार को भी मंडी में व्यापार प्रारंभ रहेगा। शुक्रवार को जिंसों के भाव निम्नानुसार रहे। जिसमें चना 4500 से4950, गेहूं 2000 से 2200, सरसों 4800 से 5075, मक्की 2050 से 210 0, सोयाबीन 5000 से 5175 आज के भाव रहे।

डूंगला  की कृषि उपज मंडी फिर से गुलजार नजर आई। कई दिनो पहले बंद हो चुकी नीलामी के माध्यम से व्यपारियों द्वारा धान खरीदी की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की गई।पहले मंडी में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे और मंडी कारोबार भी शुरू हुआ।  डूंगला कस्‍बे के मंगलवाड रोड पर पुलिस थाने के पास   स्थित गौण  उपज मंडी में शुक्रवार  को सुबह किसान नीलामी प्रक्रिया से उपज बेचने पहुंचे थे। व्यापारियों ने बोली लगाकर किसानों की उपज खरीदी।  मंडी सचिव  तौल मशीन का तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर नीलामी शुरू की। हालांकि पहला दिन होने के चलते किसानों की संख्या कम नजर आई। कई दिनो के बाद एक बार फिर से किसान नीलामी प्रक्रिया से अपनी उपज बेच पाएंगे। कई साल पहले यह प्रक्रिया चलन में थी, लेकिन धीरे-धीरे यह प्रक्रिया डूंगला  में बंद पड़ी हुई थी। शासन के द्वारा समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जाती है। किसानो  उनके उपज का सही दाम उन्हें इसके माध्यम से मिलता है। इसलिए यह प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की गई है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के बाद भी किसान के पास यदि धान बच जाता है, तो वह मंडी में लाकर धान बेच सकता है। जिन किसानों ने समितियों में पंजीयन नहीं कराया है, वह यहां आकर अपने उपज की नीलामी कर सकता है।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल