![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
गौशाला एक हजार परिंडे वितरण करेगी
कानोड़ (भरत जारोली)। भींडर उपखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बाँसड़ा में राष्ट्रीय गोरैया पक्षी दिवस पर गर्मी में पक्षियों की सेवार्थ परिंडे व चुग्गा पात्र महेश उपाध्याय मुख्य प्रबंधक राजस्थान रोडवेज उदयपुर ने लगाकर कार्य का शुभारंभ किया।
उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में गौ व पशु पक्षी की सेवा प्रभु की सेवा बताते कहा कि सभी इस सृष्टि संतुलन के आधार है। चौबीसा के द्वारा किये जा रहे गौसेवा व पक्षी सेवा अनुकरणीय है। गौशाला संस्थापक प्राणी मित्र श्याम चौबीसा मानद पशुकल्याण प्रतिनिधि जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने बताया कि हमारे द्वारा विगत 4 वर्ष में गौ सेवा के साथ साथ पक्षी सेवा में सहभागी बनकर आनंद ले रहे है। विगत वर्षों में 3000 परिण्डे, 100 घोंसले व 50 चुगा पात्र लगाए। इस बार भी मिट्टी के 1000 परिण्डे के घोंसले का वितरण किये जायेंगे।
आज महेश उपाध्याय परिवार व बादाम साई सेवा संस्थाम उदयपुर के द्वारा गौशाला में आश्रयरत निराश्रित 311 गौवंश को लापसी का भोग लगाया गया। इस अवसर पर उदयपुर से लाभ चंद, आर एल गुप्ता, देवीलाल टांक, रतन लाल पारीक , जेलाई से गौवर्धन सिंह शक्तावत, पंकज मणि चौबीसा भींडर, रोशन लाल तावड़ जाडोल, अशोक मीणा, देवी लाल जाट, रामेश्वर व्यास बाँसड़ा, पी एल सुखवाल उदयपुर आदि उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यो की प्रसंशा की। अध्यक्ष भरत जारोली के अनुसार परिण्डे गौशाला में उपलब्ध रहेंगे।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)