Download App from

Follow us on

उदयपुर में बर्थ-डे बनाएगी क्वीन कंगना : आज ही दिलजीत दोसांझ पर ट्वीट कर आईं सुर्खियां में

उदयपुर। एक्ट्रेस क्वीन कंगना रनौत अपना बर्थ-डे मनाने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी है। कंगना यहां पीछोला झील में नाव से सफर कर होटल पहुंची। कंगना का गुरुवार को जन्मदिन है। वो यहां भगवान श्रीनाथजी और अपनी कुलदेवी के दर्शन करने जाएंगी। कंगना बुधवार सुबह ही सिंगर दिलजीत दोसांझ पर ट्वीट कर सुर्खियां आईं थीं।

दिलजीत दोसांझ पर ट्वीट के बाद जैसे ही सोशल मीडिया व मीडिया पर कंगना रनौत ट्रेंड करने लगी थी, अचानक उन्हें मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वे मुंबई से बाहर जा रही थीं। पेपराजी ने बताया कि वे उदयपुर जा रही हैं, जहां वे अपना जन्मदिन मनाएंगी।
कंगना का विमान उदयपुर लैंड हुआ और वो एयरपोर्ट पर बाहर आईं तो चाहने वालों ने उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दिया। इसके बाद कंगना कार से पीछोला झील तक पहुंची, यहां से नाव में सवार होकर होटल तक गईं। नाव के सफर का वीडियो कंगना ने खुद अपने इंस्टा पर अपलोड किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंगना गुरुवार को 36 साल की हो जाएंगी। वे उदयपुर में अपना जन्मदिन मनाएंगी और नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन करने जाएंगी। वे उदयपुर में अपनी कुलदेवी के दर्शन करने जगत गांव जाएंगी। आपको बता दें कि दो साल पहले कंगना के भाई की शादी भी उदयपुर में हुई थीं। कंगना का पूरा परिवार यहां कुलदेवी के दर्शन करने गया था।

Darshan-News
Author: Darshan-News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल