![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला(अभिषेक वैष्णव)। स्थानीय कस्बे में संचालित आदर्श विद्या निकेतन डूंगला का गुरुवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र ने बताया कि वार्षिक उत्सव में 50 भैय्या-बहनों ने भाग लिया भैया-बहिनो द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर आदर्श विद्या निकेतन मंगलवाड़ के प्रधानाचार्य भगवती लाल शर्मा ने विद्या भारती का शिक्षा में महत्व तथा नई शिक्षा नीति एवं पांच आधार भूत विषयों पर अपने विचार रखें। इसके साथ ही मुकेशचन्द्र, गोपालाल, अभिषेक कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्या भारती के महत्व को बताया। अंत में प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।
![ABHISHEK VASHNAV](https://secure.gravatar.com/avatar/700999d32f8b5412c7a5b1e79c28dac0?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)