चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचकर जोशी को बधाई दी।
जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद सीपी जोशी के आवास पर फूल माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जोशी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया एवं मुंह मीठा कराया।