Download App from

Follow us on

बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष जोशी का किया स्वागत

दर्शन न्यूज़ डूंगला। (रवि श्रीमाली) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बने चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को बधाई देने एवं उनका अभिनंदन करने क्षेत्रभर से भाजपा पदाधिकारी पहुंच रहे हैं, इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील मेनारिया, बड़ीसादड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, डूंगला क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, जिला आईटी सहसंयोजक अर्जुन पुष्करणा सहीत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सांसद सीपी जोशी के आवास पर पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद खिलाते हुए उन्हें बधाई दी एवं इस प्रदेश अध्यक्ष पद की नवीन बड़ी जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी। भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दिल्ली पहुंचे यह सभी कार्यकर्ता 27 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाले पदभार ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

Ravi Shrimali
Author: Ravi Shrimali

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल