Download App from

Follow us on

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर लगे पोस्टर में नए प्रदेशाध्यक्ष जोशी के साथ सिंधिया भी..!

दर्शन न्यूज़ जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की नियुक्ति के बाद राजस्थान भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर सोमवार पदभार ग्रहण कार्यक्रम को लेकर लेकर चित्तौड़गढ़ जिले के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। वहीं प्रदेश कार्यालय के बाहर भाजपा के नए पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के दिखाई देने से पार्टी पदाधिकारियों में जोश देखा जा रहा है। इससे आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से पार्टी शीर्ष नेतृत्व से राजस्थान में राजे को फ्री हैंड करने की मांग की जा रही थी, वहीं पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर को भाजपा के लिए शुभ संकेत भी माना जा रहा है।
इधर, जयपुर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश से करीब 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान लगाते हुए तैयारियां की जा रही है। प्रदेश कार्यालय आने-जाने वाले मुख्य मार्ग प्रदेशाध्यक्ष जोशी को बधाई संदेश वाले बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टरों से अट गए हैं।

Ravi Shrimali
Author: Ravi Shrimali

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल