![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
डूंगला (ऋषभ जैन)। बड़ीसादड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुई मतदान प्रक्रिया में भाजपा के विनोद कंठालिया ने खेला करते हुए बाजी मार ली एवं तीन मतों से विजय होकर नगर पालिका अध्यक्ष बने हैं।
बड़ीसादड़ी नगर पालिका में भाजपा के 10, एक निर्दलीय सदस्य तथा कांग्रेस के 13 सदस्य थे। इनमें से 11 मत विनोद कंठालिया को मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रानू रांका को 8 मत मिले। कांग्रेस के 5 पार्षदों ने निर्धारित समय तक अपना मत नहीं डाला जिससे विनोद कंठालिया को 3 मतों से विजयी घोषित किया गया।
बाद में उन्हे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कंठालिया की जीत की घोषणा के साथ ही झालामन्ना चौराहा आतिश बाजी की गूंज से गूंज उठा तथा बीजेपी जिंदाबाद क़े नारों व आतिश बाजी से माहौल भगवा मय हो गया।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)