![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
बड़ीसादड़ी। स्पष्ट वक्ता दृढ़ संयमी संथारा विशेषज्ञ श्री धर्म मुनि जी मा. सा. की सुशिष्या महासती धैर्य प्रभा जी म. सा. आदि ठाणा-4 साटोला गांव में विराजमान है।
वहां से विहार करके मंगलवार को सुबह 8.30 बजे के करीब बड़ीसादड़ी में मंगल प्रवेश करेगे। इससे पूर्व सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक सभी श्रावक -श्राविकाओं के लिए नवकारसी (अल्पाहार) का आयोजन शिकारवाड़ी में रखा गया है। अल्पाहार के पश्चात महासती धैर्य प्रभा जी मसा आदि ठाणा सुबह 9 बजे जैन दिवाकर सामायिक भवन में गूरुदेव जैन दिवाकर के जयकारों के साथ मंगल प्रवेश करेंगे।
सभी श्रावक वर्ग सफेद ड्रेस में एवं श्राविका वर्ग चुन्दडी पहन कर पधारेंगे। श्री संघ मीडिया प्रभारी सुनील मेहता “कान्हा” ने यह जानकारी दी।
![RISHABH JAIN](https://secure.gravatar.com/avatar/43bcfdc1a1596e35fd93375e59269415?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)