Download App from

Follow us on

भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संभाला पद, पार्टी कार्यालय में पहले की पूजा, फिर लिया पूनिया से चार्ज

जयपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी पदभार संभाल लिया है। जयपुर पार्टी मुख्यालय में पहले पूजा पाठ की गई। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इससे पहले जोशी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय को इस मौके पर पार्टी के पोस्टरों, झंडों से सजाया गया। प्रदेशभर से लोग जोशी का स्वागत करने के लिए यहां आए हैं। पार्टी कार्यालय पर आयोजित सभा को अब नेता संबोधित कर रहे हैं।


दिल्ली से अपने समर्थकों के साथ दिल्ली से जयपुर पहुंचे, उन्होंने जयपुर पहुंचकर खोले के हनुमानजी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। जोशी का स्वागत करने वालों में भाजपा के बड़े नेता, विधायक, पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं। सुबह दिल्ली से रवाना हुए सीपी जोशी का रास्ते में जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शाहजहांपुर सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।जोशी का नीमराणा, बहरोड, कोटपूतली विराट नगर,पावटा, शाहपुरा, चंदवाजी, आमेर और जयपुर शहर में स्थित खोले के हनुमान जी, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, धर्मसिंह सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल, स्टेचू सर्किल स्वागत कार्यकर्म में शामिल होने के बाद जोशी बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। बीजेपी के निवर्तमान अध्यक्ष सतीश पूनिया जोशी को अध्यक्ष पद का चार्ज सौंपेंगे।
चंद्र प्रकाश जोशी चित्तौड़गढ़ से दो बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह पहले 2014 में फिर 2019 में इस सीट से चुनाव जीते। 2014 के आम चुनाव में उन्होंने कांग्रेसी की सीनियर नेता गिरिजा व्यास को हराया था। जोशी भाजपा के यूथ विंग, भाजयुमो के प्रदेश प्रेसिडेंट रहे हैं। वह बीजेपी राजस्थान के 15वें अध्यक्ष और 7वें ब्राह्मण अध्यक्ष बने।इससे पहले हरिशंकर भाभड़ा, भंवरलाल शर्मा, ललित किशोर चतुर्वेदी, महेश चंद्र शर्मा, रघुवीर सिंह कौशल और अरुण चतुर्वेदी ब्राह्मण प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। अध्यक्ष बदलने के बाद भाजपा के सामने अब नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन एक चुनौती होगी।

अब मेवाड़ की सियासत में जोशी केंद्र में होंगे :

भाजपा में इससे पहले मेवाड़ से गुलाबचंद कटारिया प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। वो मेवाड़ के नेता भी थे। अब मेवाड़ की 28 सीटों पर भी सीपी जोशी का प्रभाव रहेगा। मेवाड़ में ब्राह्मण और वैश्य बीजेपी का बड़ा वोट बैंक है। उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर-बांसवाड़ा व भीलवाड़ा जिलों में ब्राह्मण और वैश्य वर्ग का खासा वोट बैंक है।

कांग्रेस की दिग्गज नेता गिरिजा व्यास को हराया :

चंद्र प्रकाश जोशी चित्तौड़गढ़ से दो बार लोकसभा चुने गए। साल 2014 व 2019 के दोनों चुनाव लगातार जीते हैं। 2014 के आम चुनाव में उन्होंने कांग्रेसी की दिग्गज नेता गिरिजा व्यास को हराया था। जोशी भाजपा के यूथ विंग, भाजयुमो के प्रदेश प्रेसिडेंट रहे हैं। वह बीजेपी राजस्थान के 15वें अध्यक्ष और 7वें ब्राह्मण अध्यक्ष बने। इससे पहले हरिशंकर भाभड़ा, भंवरलाल शर्मा, ललित किशोर चतुर्वेदी, महेश चंद्र शर्मा, रघुवीर सिंह कौशल और अरुण चतुर्वेदी ब्राह्मण प्रदेशाध्यक्ष थे।

Darshan-News
Author: Darshan-News

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल