विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सुबह कोर्ट में पेशी के लिए गया था। घर पहुंचने के बाद परिवार में किसी विवाद के होने के बाद अपने कमरे में चला गया और फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पार्षद बाल किशन भोई मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
भोईखेड़ा निवासी रामलाल (27) पुत्र हुकुम भोई सुबह कोर्ट में चल रहे है मामले में पेशी पर गया था। घर लौटने के बाद भी ठीक था। अचानक किसी बात पर घर पर विवाद हो गया। जिसके बाद अचानक वो अपने कमरे में गया और फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर वालों को इसका पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पार्षद बालकृष्ण भोई को दी। उसके बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
2020 के एक मामले में था शामिल
मई 2020 में चोरी की आशंका पर कुछ युवकों को भोईखेडा निवासी के कुछ लोगों ने पिटाई की थी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो निवासियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया था। इस मामले में पुलिस भी घायल हो गई थी, जिसके बाद कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में रामलाल भी शामिल था और इसी कारण वो कोर्ट में गया था।