Download App from

Follow us on

परशुराम जयंती आयोजन के लिए बैठक आयोजित (दर्शन न्यूज़, संजय खाबिया)

चित्तौड़गढ़ ‌, गुरुवार को यहां ऋतुराज वाटिका में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एक बैठक आहूत की गई ।भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के मीडिया प्रभारी रमेश पारीक ने बताया कि बैठक में डा़ योगेश व्यास, भगवान लाल तड़बा, योग गुरु सुरेश शर्मा, चिराग दाधीच, राकेश गिल, मनोज सुखवाल, मनीष त्रिपाठी, पवन शर्मा, रमेश दशोरा, पदमा दशोरा, लोकेश त्रिपाठी, राजेश व्यास, पुष्कर दशोरा, अंजू दाधीच, इन्द्रा शर्मा, इन्द्रा सुखवाल, शशि सनाढ्य,दीपक दाधिच आदि ने  महत्वपूर्ण सुझाव दिए। महोत्सव को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया क्षेत्र के सभी ब्राह्मण समाज के बंधुओं को   अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिय पीले चावल देकर  निमंत्रण दिया जा रहा है।  कार्यक्रम के संयोजक भगवानलाल तडबा़ एवं चिराग दाधीच ने बताया कि 21अप्रेल शुक्रवार को सांय 4.30 बजे चमत्कारी सांवरिया सेठ मंदिर से भव्य वाहन रैली के रूप में शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो शहर के परशुराम सर्किल सोते हुए सेतु मार्ग, गोल प्याऊ, सुभाष चौक, गंभीरी पुलिया से होते हुए ऋतुराज वाटिका पहुंचेगी जहां प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। दिनांक 22 अप्रैल शनिवार को  प्रात 9 बजे सैंती परशुराम धाम पर हवन, 11.30 बजे नगर परिषद के पास परशुराम सर्किल पर दुग्धाभिषेक किया जायेगा। एवं सांय 7 बजे परशुराम धाम पर भगवान परशुराम की महाआरती होगी। इस दौरान शिरीष त्रिपाठी, श्याम लाल शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, प्रदीप दीक्षित, महेंद्र जोशी, अशोक जोशी, जितेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, शोभालाल दशोरा, संदीप बोहरा सहित विभिन्न समाज जन एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Sanjay Khabya
Author: Sanjay Khabya

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल