Download App from

Follow us on

राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान का अधिवेशन चित्तौड़गढ़ में , विशाल रैली निकाली गई आयोजन प्रारंभ (दर्शन न्यूज़, संजय खाबिया)

चित्तौड़गढ़ । राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन रविवार को आयोजित किया गया। आयोजन के तहत विशाल रैली इंदिरा गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर चौराहा कलेक्ट्रेट होते हुए ऑडिटोरियम पहुंची रैली में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी मौजूद थे।
16 अप्रैल रविवार को प्रातः 9 बजे से इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन प्रारम्भ हुआ।
मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय आयोजन मंडल के सचिव एवं कोषाध्यक्ष फैज मोहम्मद शेख ने बताया कि 16 अप्रैल रविवार प्रातः सवा 11 बजे से इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम से रैली प्रारंभ होकर शास्त्री नगर से कलेक्ट्री चौराहा होकर इंदिरा गांधी स्टेडियम से होती हुई ऑडिटोरियम पहुंची। जहां मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के पश्चात 16 अप्रैल के पुलिस दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों, अधिकारियों के सम्मान में दो मिनट का सामूहिक मौन रख शोक प्रकट किया गया। मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय, स्वागताध्यक्ष अमरकंठ उपाध्याय, संरक्षक मुरली मनोहर व्यास, कार्यालय संरक्षक पृथ्वीसिंह हाड़ा, कैलाशगिरी गोस्वामी, कांस्टेबल भंवरसिंह, कन्हैयालाल तिवारी, भुनेश्वर शर्मा प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष वासुदेव सिंह प्रांतीय सचिव सुख देव व्यास, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष लाल सिंह भाटी शांतिलाल चौबीसा बांसवाड़ा आदि ने विचार व्यक्त किये।

Sanjay Khabya
Author: Sanjay Khabya

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल