Download App from

Follow us on

भाजपा ने किया श्री परशुराम जयंती पर निकले मशाल जुलूस का स्वागत

निम्बाहेड़ा। निंबाहेड़ा में शनिवार को श्री परशुराम जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर संगठित ब्रह्म समाज द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। नगर के आदर्श कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन से आरंभ हुए इस मशाल जुलूस का विभिन्न स्थानों पर स्वागत अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्री चंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा नगर के विजय चौक पंचोली चौराहा पर स्वागत किया गया।


प्रवक्ता कमलेश बनवार ने बताया कि इस दौरान पूर्व मंत्री कृपलानी ने मशाल जुलूस की अगवानी कर रहे विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी का माल्यार्पण एवं उपरना ओढाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कृपलानी के साथ पूर्व विधायक एवं विधानसभा संयोजक अशोक नवलखा, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस पारख, चांदमल सोनी, पूर्व महामंत्री वीरेश चपलोत, भाजपा नगर मंडल महामंत्री मयंक अग्रवाल, विजय काबरा, पारस वीरवाल, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, गोपाल पंचौली, पार्षद जगदीश माली, जिला व्यापारिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, एसपी मोर्चा अध्यक्ष विजय बेरवा, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, लोकेश लड्ढा, भाजयुमो के चिराग मंत्री, राहुल वसीटा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RISHABH JAIN
Author: RISHABH JAIN

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल