![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
दर्शन न्यूज़ प्रवीण मेहता । बड़ीसादड़ी नगर पालिका के नव नियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह 21 अप्रैल शुक्रवार को आयोजित होगा।
बड़ीसादड़ी नगरपालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद कंठालिया का पदभार ग्रहण समारोह शुक्रवार सायं 4:00 बजे झाला मन्ना सर्कल पर आयोजित होगा । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी, पूर्व मंत्री श्री चंद कृपलानी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक ललित ओस्तवाल करेंगे वही विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक एवं नगर मंडल अध्यक्ष पुष्कर राज माली होंगे।
कार्यक्रम में आवासीय पट्टा वितरण, सफाई कर्मचारी बकाया वेतन लाभांश, एवं नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी होगा।
![Praveen Kumar Mehta](https://secure.gravatar.com/avatar/92aae045490b4333d16d773c29f4d19f?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)