Download App from

Follow us on

शर्मा राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त

  1. चित्तौड़गढ़, दर्शन न्यूज़, संजय खाबिया।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत ने बताया कि संगठन के प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास की अनुशंसा पर राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस )के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह धाकड़ ने महासंघ संविधान की प्रदत शक्तियों के अनुसार कैलाश चंद्र शर्मा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धमाणा, पंचायत समिति कपासन को चित्तौड़गढ़ जिले का राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।
    शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश माध्यमिक सचिव रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया की मनोनयन पत्र की जानकारी मिलते ही शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष श्री शक्तावत, जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्शी, जिला सभाध्यक्ष सैयद मुकर्रम अली, उप सभाध्यक्ष कमलेश कुमार उपाध्याय व उदय लाल अहीर सहित समस्त जिला कार्यकारिणी व उपशाखा कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने कैलाश चंद्र शर्मा के राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ के पद पर मनोनयन होने पर हर्ष व्यक्त किया।
Sanjay Khabya
Author: Sanjay Khabya

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल