डूंगला (ऋषभ जैन)। सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिले के प्रवास पर रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
जोशी दोपहर 12:30 बजे जलिया में पूर्वी मंडल निंबाहेड़ा, एक बजे बजे निंबाहेड़ा नगर में, 2:30 बजे डोरिया पश्चिमी मंडल निंबाहेड़ा 3 बजे निकुम्भ आसावरा माता मण्डल, 3:30 बजे निकुम्भ मंडल, 3:45 बजे भाणुजा, 4:00 बजे पीण्ड, 4:15 बजे खरदेवला, 4:30 बजे जरखाना मोड़ पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इसके बाद 5 बजे बड़ीसादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया के पदभार ग्रहण समारोह में झाला मन्ना सर्कल, 6:30 बजे सांगरिया, 7 बजे डूंगला, 7:30 बजे किशन करेरी, 8:00 बजे बिलोदा एवं 9:00 बजे मंगलवाड़ चौराहा पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।