![Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://darshan-news.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
चित्तौड़गढ़, दर्शन न्यूज। श्री विद्यासागर मांगलिक धाम परिसर में सकल दिगम्बर जैन समाज की बैठक सकल दिगम्बर जैन समाज के संरक्षक राजकुमार गदिया, घिसु लाल जैन,बसंती लाल वैद ,ओम प्रकाश बज,पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अजमेरा, नेमि चंद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ नमोकार मंत्र व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।नव निर्वाचित अध्यक्ष पारस सोनी ने नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें महासचिव रमेश चंद्र अजमेरा,सह सचिव राजकुमार वैद,उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी,राजेंद्र गोधा,राजेंद्र पाटनी,सुनील पाटनी,कोषाध्यक्ष नवीन गदिया,प्रचार प्रसार मंत्री प्रवीण सेठी,कमल गदिया सहित 18 कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवम् दायित्व की शपथ दिलाई गई।अध्यक्ष पारस सोनी ने शपथ लेते हुए उपस्थित समाजजनों को ऊर्जा व विश्वास के साथ कार्यों को पूर्ण करने को कहा।कार्यक्रम के दौरान सभी पूर्व अध्यक्षों का तिलक,माला, ओपर्णा पहना स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान ज्ञानसागर जैन,महावीर रामावत,अंकुर चौधरी,हेमंत टोंग्या,नवीन लुहाड़िया,महावीर अजमेरा,दिलीप पानोत,संजय पाटनी,महावीर वैद,अनिल सेठी,देवेंद्र अजमेरा,देवेंद्र जैन,चैतन्य कुमार जैन,सुनील सोनी,देवेंद्र जैन पवन अजमेरा ,पवन बज सहित महिला मंडल की संरक्षिका नम्रता गदिया,मंजु सेठी,मधु अग्रवाल,मधु पाटनी,महामंत्री आशा वैद,कोषाध्यक्ष रंजना रामावत सांस्कृतिक मंत्री प्रीति सोनी मौजूद थे। बाद में नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गई।
![Sanjay Khabya](https://secure.gravatar.com/avatar/2f9b0d1ab22bb7fdf1a35ad8f6915e5d?s=96&r=g&d=https://darshan-news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)